Search for:

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चन्द्रोटी के नव-निर्वाचित सभापति, उपसभापतियो के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित ग्रीन व्यू गार्डन, सिनोला में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चन्द्रोटी के नव-निर्वाचित सभापति, उपसभापति एवं संचालकों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।   शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने [...]

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए शीघ्र सरकार द्वारा कार्यवाही की आग्रह किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कल मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा। [...]

स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ. धन सिंह रावत,यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत एनएचएम द्वारा होगी नियुक्ति,चौखुटिया-पिलखी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी।

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 24 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘You Quote, We Pay’ मॉडल के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, [...]

योजनाओं को गाँव तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करें – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी,कृषि, उद्यान एवं ग्रामीण विकास को नई गति देने पर कैबिनेट मंत्री का जोर, पौड़ी में क्लस्टर फार्मिंग व फ्लोरीकल्चर के विस्तार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश।

श्रीनगर के एचएनबी परिसर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभागों के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में ही मंत्री ने कहा कि जनपद के विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ [...]

मुख्यमंत्री ने “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को किया संबोधित,सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी [...]

विकास कार्यों में प्रदेश सरकार पीछे नहीं रहेगी : रेखा आर्या।

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल के अंतर्गत दुगौड़ा, बिष्ट कोटुली और गोंडली-चमना गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।   रेखा आर्या ने कहा कि [...]

103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती,चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती विज्ञापन।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 103 नये नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरूष) के बैकलॉग के इन पदों पर सीधी भर्ती के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर, 2025 को निर्धारित [...]

उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी से वार्ता करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।   करीब तीन घंटे चली लंबी वार्ता के दौरान [...]

NRLM की प्रगति और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की प्रगति और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को योजनाओं को जमीनी स्तर पर और प्रभावी [...]

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात,धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 1055 लाख की लागत से बनेंगे छात्रावास,चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर के जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ।

‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम [...]