Search for:

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर मंडी में की बैठक, दिए मंडियों के आधुनिकीकरण के निर्देश।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित मंडी में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मंडी परिसर में हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   मंत्री ने मंडी की साफ-सफाई व्यवस्था पर [...]

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने लच्छीवाला में “वन्यजीव सप्ताह 2025” के समापन सत्र को संबोधित किया।

उत्तराखंड सरकार की ओर से मंत्री सुबोध उनियाल ने लच्छीवाला में वन विभाग द्वारा आयोजित “वन्यजीव सप्ताह 2025” के समापन सत्र को संबोधित किया। वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “वन्यजीव पर्यावरण और प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनका संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक [...]

सहकारिता से मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था : रेखा आर्या,अल्मोड़ा में आयोजित सहकारिता मेले में किया स्टालों का निरीक्षण,ग्राम सभा को माइक्रो एटीएम और ग्रामीणों को 10 लाख रुपए तक के लोन वितरित किए।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के मौके पर अल्मोड़ा के सिमकनी ग्राउंड में रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सहकारिता मेले मैं शामिल हुई। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, योजनाओं, हस्तशिल्प, हथकरघा एवं स्थानीय उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्टॉल संचालकों से संवाद कर विभिन्न उत्पादों की [...]

शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बना विद्या समीक्षा केन्द्र : डॉ. धन सिंह रावत,डेटा आधारित निर्णयों से पारदर्शिता, जवाबदेही व दक्षता में आया सुधार,छात्र प्रदर्शन, उपस्थिति व शिक्षक सहभागिता पर रखी जा रही सतत निगरानी।

नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के तहत विभाग में डेटा आधारित नीतिगत निर्णय लिये जा रहे हैं, जिससे शिक्षण गुणवत्ता, उपस्थिति और संसाधनों के प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार [...]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग,वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ,सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें [...]

शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक बनाकर किया जाए समस्याओं का निस्तारण – मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विवि के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के [...]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल [...]

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए डोभालवाला क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या [...]

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा, लैंसडाउन में 05 अक्टूबर को होगा गरिमामयी आयोजन।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में आगामी 05 अक्टूबर को लैंसडाउन में आयोजित होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं तथा इसकी गरिमा और भव्यता [...]

सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत,रक्तदान शिविरों में 8 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित।

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में अब तक 66 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया है। वहीं, 8 हजार से अधिक लोगों ने इन शिविरों में रक्तदान भी किया है।   चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं [...]