Search for:

उत्तराखंड में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए : रेखा आर्या,केंद्र को पत्र लिखकर लक्ष्य बढ़ाने की मांग,इस साल राज्य में धान की हुई है बंपर पैदावार।

उत्तराखंड में इस वर्ष धान की बंपर पैदावार को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर धान खरीद का मौजूदा लक्ष्य 7.50 लाख मीट्रिक टन से और बढ़ाने की मांग की है।   खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य में अब तक [...]

हल्द्वानी में सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी स्थित एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री गणेश [...]

25 वर्षों में गांव-गांव खुले स्कूल, बदली शिक्षा की तस्वीर,राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा सूबे का सकल नामांकन अनुपात,शिक्षा में सुधार को कई योजनाएं लागू, छात्रवृत्तियों का भी मिला लाभ।

राज्य के गठन के उपंरात विगत 25 वर्षों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सीमित संसाधन, विषम भौगोलिक परिस्थितियां, विद्यालयों तक पहुंच और ड्राप आउट जैसी चुनौतियों के बावजूद न सिर्फ मजबूत हुई है बल्कि कई क्षेत्रों में मील के पत्थर भी स्थापित किये हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिये [...]

कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बैंड करेंगे युवा महोत्सव में धमाल : रेखा आर्या,फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथान भी रहेंगे मुख्य आकर्षण।

6 नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस साल विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और यूनिवर्सिटिययों के बैंड धमाल मचाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथान जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के [...]

यूनिटी मार्च में सड़क पर उतरा दून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी,हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति व एकता की शपथ।

देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया [...]

स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती,शासन ने भेजा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन।

सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम [...]

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

शपथ में सभी अधिकारियों – कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार [...]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड [...]

सचिव जलागम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA), दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की चौथी बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कुल 3 कार्ययोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनकी कुल लागत ₹382.26 लाख है।   स्वीकृत परियोजनाओं में जनपद नैनीताल एवं उधमसिंह नगर के लिए भू-गर्भीय जलभृत रीचार्ज की ₹207.56 लाख की कार्ययोजना शामिल है। [...]

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं के निराकरण एवं सम्बंधित विकास कार्याे की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित अपने कैंप कार्यालय में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता एवं संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों से चल रहे [...]