Search for:

हिमाचल प्रदेश जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल,तहसील स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश,सचेत ऐप, 112, 1070, 1077 हों सभी के फोन में,2853 परिवारों का पुनर्वास,हिमाचल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के तौर-तरीकों का अध्ययन करेगा विशेषज्ञ दल,मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिव आपदा प्रबंधन को दिए निर्देश,एसईओसी पहुंचे मुख्य सचिव, मौसम तथा मानसून की ली जानकारी।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक विशेषज्ञ दल हिमाचल प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते उत्पन्न स्थितियों तथा इन हालातों से निपटने के लिए हिमाचल में शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखने तथा उनका अध्ययन करने के लिए जाएगा। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने सचिव आपदा प्रबंधन [...]

ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव,प्रत्येक कर्मचारी का सर्विस बुक डाटा किया जाए अपडेट,ई-ऑफिस और बायोमैट्रिक को विभागों एवं जनपदों में किया जाए 100 प्रतिशत लागू,जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिर्फ शुक्रवार सायं,आईएएस अधिकारी शीघ्र लें अपने प्रथम नियुक्ति के कार्यस्थलों को गोद।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित राज्य सरकार के कर्मियों की समस्याओं एवं मुद्दों पर चर्चा करते हुए विभिन्न दिशा निर्देश दिए।       मुख्य सचिव ने [...]

मानसून सीजन को लेकर सभी तैयारियां चाक-चौबंद: महाराज,मानसून में बाढ़ तथा जल भराव की दृष्टि से 304 संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण।

मानसून अवधि 15 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक जनपद के नोडल खण्ड में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। सम्बन्धित खण्ड के अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ नियन्त्रण प्रभारी हैं।   उक्त जानकारी प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को सुभाष रोड़ स्थित अपने कैम्प कार्यालय [...]

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने माननीय न्यायालयों में चल रहे सरकारी मामलों की बेहतर पैरवी के लिए विभाग, सरकार और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए अपने सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों एवं सरकारी अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। 

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिन विभागों के अधिकतम मामले न्यायालयों में चल रहे हैं, ऐसे प्रमुख विभागों के मामलों के लिए संबंधित विभाग में, शासन में और सरकारी अधिवक्ताओं में नोडल अधिकारी नामित कर दिए जाएं, ताकि सम्बन्धित मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा चर्चा के [...]

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य जून 2029 तक रखा गया है, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे दिसम्बर 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। सौंग बांध परियोजना को [...]

आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम को बेहतर करें विभाग-मुख्य सचिव,मुख्य सचिव ने मानसून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक,जलभराव व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मानसून की तैयारियों के संबंध में सभी जनपदों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में संभावित आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लें। यदि कुछ कार्य किए जाने [...]

ADG कानून एवं व्यवस्था ने रुद्रपुर में की उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक,अपराधियों पर कठोर कार्यवाही और विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु दिए सख्त निर्देश।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी. मुरुगेशन आज जनपद ऊधमसिंहनगर पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून [...]

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कैंचीधाम मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तात्कालिक उपायों से मेले के वर्तमान संचालन [...]

एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव की जोर-शोर से तैयारी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा,कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, 14-15 जून को देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन।

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले “एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025” महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने [...]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने उप निरीक्षक यादविंदर बाजवा और आशीष गुसाईं को पहनाया तीसरा स्टार,उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नत 58 निरीक्षकों की सूची में एसटीएफ से उप निरीक्षक यादविंदर बाजवा और उप निशंक आशीष गुसाईं हुए पदोन्नत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा खुशनुमा माहौल पहनाए गए स्टार।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा शनिवार के दिन मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे नागरिक पुलिस के 58 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर प्रमोशन किए गए हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निरीक्षकों के पद पर पदोन्नति आदेश पर आज [...]