कार्रवाई:तिवारी के फरमान पर MDDA की छापेमारी से कांपे निर्माण माफिया,ऋषिकेश में 6 भवनों पर ताले, कार्रवाई जारी
ऋषिकेश। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सोमवार को ऋषिकेश क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अवैध भवनों को सील कर दिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव महोदय के कड़े निर्देशों के बाद प्राधिकरण ने पांच विशेष टीमें गठित कर यह कार्रवाई अमल में लाई। इन [...]
