Search for:
  • Home/
  • कारोबार/
  • टाटा संस के संभावित आईपीओ से निवेशक बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या है पूरा गणित
टाटा संस के संभावित आईपीओ से निवेशक बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या है पूरा गणित

टाटा संस के संभावित आईपीओ से निवेशक बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या है पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक के एक फैसले के बाद टाटा संस का बहुप्रतीक्षित आईपीओ आने वाले महीनों में बाजार में उतर सकता है। कंपनी की बोर्ड बैठक में भी इसकी लिस्टिंग को मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद से निवेशकों में कंपनी के मूल्यांकन और शेयरों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

टाटा संस के संभावित आईपीओ से निवेशक बन सकते हैं करोड़पति, जानिए क्या है पूरा गणित

कितनी हो सकती है वैल्यूएशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा संस का कुल मूल्यांकन लगभग 12 लाख करोड़ रुपये के करीब रहने का अनुमान है। कंपनी की मौजूदा शेयरहोल्डिंग संरचना के अनुसार, टाटा संस में कुल शेयरों की संख्या लगभग 4.04 लाख हो सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस वैल्यूएशन और शेयरों की संख्या को आधार बनाया जाए, तो एक शेयर की कीमत करोड़ों में पहुंच सकती है।

एक शेयर वाले निवेशक भी बनेंगे करोड़पति

विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार यदि कुल मूल्यांकन 12 लाख करोड़ रुपये और शेयरों की कुल संख्या 4.04 लाख मानी जाए, तो टाटा संस के एक शेयर की कीमत लगभग 2.97 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इसका सीधा अर्थ यह है कि जिन निवेशकों के पास इस कंपनी का केवल एक भी शेयर होगा, वे इस आईपीओ के जरिए करोड़पति बनने की श्रेणी में आ जाएंगे।

प्रमुख शेयरधारकों की हिस्सेदारी

टाटा संस में सबसे बड़ी हिस्सेदारी विभिन्न ट्रस्टों के पास है:

  • सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट: कंपनी का 27.98 प्रतिशत हिस्सा यानी 1,13,067 शेयर होल्ड करता है।
  • सर रतन टाटा ट्रस्ट: कंपनी में 23.56 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 95,211 शेयर रखता है।

व्यक्तिगत निवेशकों की बात करें तो जिम्मी नवल टाटा के पास सबसे अधिक 3,262 शेयर हैं, जिनकी अनुमानित कीमत भारी-भरकम हो सकती है। वहीं, नोएल टाटा के पास 2,055 शेयर हैं। वर्तमान में टाटा समूह के भीतर चल रहे घटनाक्रमों के बीच बाजार की नजरें इस संभावित आईपीओ पर टिकी हुई हैं।