Search for:
  • Home/
  • अपराध/
  • ओडिशा के संबलपुर में भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल
ओडिशा के संबलपुर में भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

ओडिशा के संबलपुर में भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

ओडिशा के संबलपुर जिले के रेंगाली इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में कोडीन-युक्त कफ सिरप तथा एक हथियार बरामद किया है। यह कार्रवाई रविवार सुबह पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

ओडिशा के संबलपुर में भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

शनिवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि कटक से कतारबगा-थेलकोलॉई क्षेत्र की तरफ जंगला वन मार्ग से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगला-पांडलोई सड़क पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। रविवार सुबह करीब सवा छह बजे जब एक कार को रोका गया, तो उसमें सवार एक व्यक्ति पास के जंगल में भाग निकला जबकि चालक आशुतोष मेंडली को पकड़ लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल

कुछ ही देर बाद बिना नंबर प्लेट की एक अन्य मारुति सुजुकी अर्टिगा कार जांच चौकी की ओर आई, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। वाहन चालक प्रीतम बिस्वाल ने भागने की कोशिश की और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मकक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रीतम के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत रेंगाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

ओडिशा के संबलपुर में भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

बरामदगी और आगे की जांच

तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 24 कार्टन ‘Winrex’ कोडीन कफ सिरप, एक देशी 9 एमएम पिस्तौल और सात खाली कारतूस बरामद किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक शेखर बेउरा के अनुसार, जब्त किए गए कफ सिरप की कुल मात्रा और बोतलों की सटीक संख्या की जांच की जा रही है। पुलिस फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इस अवैध कारोबार की पूरी चेन का पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।