Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • पर्यटन सर्किट से जोड़ा जायेगा पैठाणी का राहु मंदिरः डॉ. धन सिंह रावत,पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के साथ किये राहु मंदिर के दर्शन,कहा, धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मंदिर।

पर्यटन सर्किट से जोड़ा जायेगा पैठाणी का राहु मंदिरः डॉ. धन सिंह रावत,पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के साथ किये राहु मंदिर के दर्शन,कहा, धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मंदिर।

राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को थलीसैंण विकासखंड के पैठाणी गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर के दर्शन किये। यह मंदिर राहु देवता को समर्पित विश्व का एकमात्र मंदिर माना जाता है, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पैठाणी स्थित यह राहु मंदिर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह क्षेत्र के पर्यटन विकास की दृष्टि से भी अत्यंत संभावनाशील है। उन्होंने घोषणा की कि इस मंदिर को उत्तराखंड के पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां आने में सुविधा होगी और पर्यअन के लिहाज से क्षेत्र का भी विकास हो सकेगा। डॉ. रावत ने जिलाधिकारी को इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये, ताकि मंदिर क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा सके।

 

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि राहु मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रतिवर्ष दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर तक पहुँचने वाले मार्गों, विश्राम स्थलों एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सांसद बलूनी ने यह भी कहा कि वह स्वयं भी संसदीय एवं व्यक्तिगत स्तर पर इस पवित्र स्थल के विकास में योगदान देंगे।

 

दोनों जनप्रतिनिधियों की इस पहल से स्थानीय लोगों में धार्मिक व पर्यटन को बढ़ा मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहु मंदिर को विश्व पटल पर पहचान मिलने से क्षेत्र में पर्यटन को भी पंख लगेंगे और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा और स्थानीय उत्पादों को भी खरीददार मिल सकेंगे। लोगों ने उम्मीद जताई कि राहु मंदिर जल्द ही एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

 

राहु मंदिर की धार्मिक मान्यता

मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण आदि शंकराचार्य जी ने करवाया था। इस मंदिर को लेकर एक मान्यता ये भी है कि इसका निर्माण पांडवों ने किया। जब पांडव स्वर्गारोहिणी यात्रा पर थे तब राहु दोष से बचने के लिए पांडवों ने भगवान शिव और राहु की पूजा की थी और उन्होंने इस मंदिर को स्थापित किया होगा।

इस मंदिर में राहु के साथ शिवजी की पूजा भी की जाती है। दरअसल, इस मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित है। मंदिर की दीवारों पर राहु के कटे सिर के साथ-साथ भगवान विष्णु के सुदर्शन की कारीगरी भी की गई है। ऐसी मान्यता है की भगवान विष्णु द्वारा राहु का सिर काटे जाने के बाद यहां पत्थरों के नीचे राहु का सिर दबा हुआ है। लोगों का मानना है की यहां पूजा करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है।

4 Comments

  1. Thank you for sharing excellent informations. Your web-site is very cool. I am impressed by the details that you¦ve on this web site. It reveals how nicely you understand this subject. Bookmarked this web page, will come back for extra articles. You, my friend, ROCK! I found just the information I already searched all over the place and simply couldn’t come across. What a perfect website.

  2. Those are yours alright! . We at least need to get these people stealing images to start blogging! They probably just did a image search and grabbed them. They look good though!

  3. I want to show appreciation to this writer just for rescuing me from such a challenge. Right after surfing throughout the the web and meeting things which are not productive, I figured my life was done. Living devoid of the answers to the difficulties you have solved as a result of this review is a serious case, as well as the ones that would have in a negative way affected my career if I had not come across the website. Your own know-how and kindness in controlling every part was tremendous. I don’t know what I would have done if I had not come upon such a step like this. I can also at this moment relish my future. Thank you very much for this specialized and effective guide. I will not be reluctant to endorse your web sites to anyone who needs to have counselling about this subject matter.

  4. What i don’t understood is in reality how you are not actually much more neatly-favored than you may be now. You’re very intelligent. You already know therefore significantly on the subject of this topic, made me individually consider it from so many numerous angles. Its like men and women are not interested except it is one thing to do with Girl gaga! Your personal stuffs great. At all times care for it up!

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required