हरिद्वार में 20 हजार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार उत्तराखंड सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी द्वारा स्कूल की मान्यता के नवीनीकरण के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। [...]
