Search for:

सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत,भारत स्काउट्स एंड गाइड का सबसे बड़ा सम्मान है ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड,आगामी 26 नवम्बर को उत्तर प्रदेश राजभवन में दिया जायेगा सम्मान।

भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री व डॉ. धन सिंह रावत को स्काउट एंड गाइड आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान और नेतृत्व के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार आगामी 26 नवम्बर को [...]

भारतीय जीवन बीमा निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निगम के योगदान की सराहना की, कहा – समाजसेवा में संस्थाओं की भागीदारी प्रेरणादायक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने [...]

पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी,रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए पीएम नरेंद्र मोदी,इससे पहले अपने किसी भाषण में पीएम ने नहीं बोली इतनी अधिक गढ़वाली कुमाऊनी,लोक पर्वों से लेकर दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल तक का जिक्र।

सिर पर पहाड़ी टोपी और भाषण में जगह-जगह गढ़वाली कुमाऊनी बोली। उत्तराखंड के रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अंदाज पहाड़ीपन से घुला-मिला दिखा। उन्होंने गढ़वाली कुमाऊनी के कई-कई वाक्य बोले। वो भी कई बार। अक्सर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रमों में पहाड़ी बोली-भाषा [...]

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा,उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजन सम्मानित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों [...]

उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं का उत्सव है ‘हिमालय निनाद’ : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन संस्कृति केंद्र सभागार में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित हिमालय निनाद उत्सव-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों का सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत [...]

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज,गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व,लोक नृत्य एवं गीतों के साथ-साथ उत्तराखण्ड मंडप में गढ़वाली, कुमाऊँनी भोजन का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं आगंतुक,

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” का सपना देखा आज उत्तराखण्ड उसी भावना को आत्मसात कर आगे बढ़ा रहा है।   उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केवड़िया (गुजरात) में राष्ट्रीय एकता दिवस [...]

25 वर्षों में गांव-गांव खुले स्कूल, बदली शिक्षा की तस्वीर,राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा सूबे का सकल नामांकन अनुपात,शिक्षा में सुधार को कई योजनाएं लागू, छात्रवृत्तियों का भी मिला लाभ।

राज्य के गठन के उपंरात विगत 25 वर्षों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सीमित संसाधन, विषम भौगोलिक परिस्थितियां, विद्यालयों तक पहुंच और ड्राप आउट जैसी चुनौतियों के बावजूद न सिर्फ मजबूत हुई है बल्कि कई क्षेत्रों में मील के पत्थर भी स्थापित किये हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिये [...]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड [...]

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का किया स्वागत।

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श [...]

श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक की। बैठक के दौरान डीएवी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं [...]