दिखावे से दूर, सादगी का ‘प्रोटोकॉल’: IAS बंशीधर तिवारी ने अनाथ और निराश्रित बेटियों के बीच मनाया जन्मदिन
देहरादून। जब सत्ता और रसूख के गलियारों में जन्मदिन का मतलब अक्सर भव्य आयोजन और चमक-धमक होता है, तब उत्तराखंड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी खुशियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठी मुस्कानों के साथ बांटकर ‘मानवीय शासन’ की एक नई मिसाल पेश की है। सूचना महानिदेशक और [...]
