हरिद्वार-मोतीचूर रेल मार्ग पर भूस्खलन, कई ट्रेनें प्रभावित
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में हरिद्वार और मोतीचूर के बीच रेल मार्ग पर आज सुबह करीब 6:40 बजे भूस्खलन हो गया। पहाड़ के भारी टुकड़े और पेड़ गिरने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) को नुकसान पहुंचा है, जिससे यह मार्ग बाधित हो गया है। इसके चलते हरिद्वार से आगे देहरादून, [...]
