Search for:

पर्यटन समृद्धि और विकास योजनाओं का जायजा : मुख्य सचिव ने दिये दिशानिर्देश,मुख्य सचिव ने किया बस टर्मिनल, मायावती आश्रम, कोलीढेक झील और एबट माउण्ट का निरीक्षण।

आनन्द बर्द्धन, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन ने आज चम्पावत जनपद में विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास, पर्यटन गतिविधियों को गति देने हेतु विस्तृत समीक्षा की। सबसे पहले मुख्य सचिव ने बस टर्मिनल चम्पावत का निरीक्षण किया। निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता श्री गिरीश पंत ने प्रस्तावित बस [...]

मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में “मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2025” की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मसूरी में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस भव्य कार्निवाल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मंत्री ने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। [...]

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण से अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि खेड़ा [...]

महाराज ने गोवा के राज्यपाल का देवभूमि आगमन पर किया स्वागत।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू को उत्तराखंड में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए गोवा और [...]

शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,शहीदों की शहादत पर रोया नहीं जाता, उन पर गर्व किया जाता है – गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को प्रेमनगर भाऊवाला स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में 10 महार रेजिमेंट के वीर शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी [...]

महाराज ने शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए पीएम का जताया आभार,बूथ संख्या-51 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में सर्दियों के मौसम को ‘हिमालय का गोल्डन टाइम’ बताकर शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को विंटर टूरिज्म का नया सुपरस्टार घोषित [...]

टिहरी पर्यटन को मिल रही नई दिशा, मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र–राज्य के संयुक्त प्रयासों को बताया निर्णायक।

टिहरी गढ़वाल में THDC द्वारा आयोजित इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025 एवं चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025 का समापन समारोह आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।   मंत्री *सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कहा* [...]

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने भेंट कर समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते हुए शीघ्र सरकार द्वारा कार्यवाही की आग्रह किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कल मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा। [...]

मुख्यमंत्री ने “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को किया संबोधित,सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी [...]

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि इको सेंसेटिव जोन की परिधि में तत्काल सुरक्षात्मक और उपचारात्मक कार्य किए जा सकते हैं,उन्होंने सिंचाई विभाग और संबंधित विभागों और एजेंसियों को नदी से सटे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और अन्य सुरक्षात्मक कार्यों को करने के निर्देश दिए। 

मुख्य सचिव ने गैर कृषि और कमर्शियल गतिविधियों की अनुमतियों के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संबंध में संबंधित जोनल मास्टर प्लान, पर्यावरण और जैव विविधता से जुड़े विभिन्न प्रावधानों का व्यापक अध्ययन कर लें। इस संबंध में यदि आईआईटी रुड़की/ हाइड्रोलॉजी संस्थान [...]