Search for:

पर्यटन सर्किट से जोड़ा जायेगा पैठाणी का राहु मंदिरः डॉ. धन सिंह रावत,पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के साथ किये राहु मंदिर के दर्शन,कहा, धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मंदिर।

राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को थलीसैंण विकासखंड के पैठाणी गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर के दर्शन किये। यह मंदिर राहु देवता को समर्पित विश्व का एकमात्र मंदिर माना जाता है, जो धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण [...]

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) दिनांक 27 जनवरी 2025 से प्रभाव में आ चुकी है। इसके अंतर्गत, 26 मार्च 2010 से लेकर 26 जनवरी 2025 के बीच संपन्न सभी विवाहों को UCC के अंतर्गत पंजीकृत कराना अनिवार्य किया गया है।

वर्तमान में, इस अवधि के भीतर हुए विवाहों के पंजीकरण हेतु ₹250 का शुल्क निर्धारित है। हालांकि, राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा एवं सहभागिता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है कि यदि 27 जनवरी 2025 से पूर्व हुई शादियों का पंजीकरण आगामी 26 जुलाई 2025 तक [...]

सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, डीएसए मैदान में कई अहम घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नैनीताल पहुँचे। प्रवास के पहले दिन उन्होंने मल्लीताल में मानसखण्ड मंदिर माला योजना के तहत 1101 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस योजना के अंतर्गत 12 नई दुकानों का [...]

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का [...]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते,उत्तराखण्ड में सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए किया गया समझौता,उत्तराखंड को डिजिटल टैलेंट केंद्र बनाने के लिए भी किया गया समझौता,महाविद्यालयों में एआई आधारित व्यक्तित्व विकास के लिए आधुनिक कोर्स संचालन के लिए हुआ समझौता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण समझौते किये गये। उत्तराखंड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए समझौता किया गया। उत्तराखंड को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत का प्रमुख कौशल केंद्र बनाने की दिशा में [...]

एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत होगा फलदार पौधों का रोपण: कृषि मंत्री गणेश जोशी।

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत प्रदेशभर में फलदार पौधों के रोपण को लेकर चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों [...]

जनहित कार्यों की रीढ़ है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां : रेखा आर्या,जनपद देहरादून में नवनियुक्त 212 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र,

मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून जनपद में चयनित की गई 212 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय स्थित सभागार में किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में [...]

छात्रों की सफलता की गारंटी बनेगा ‘सुपर-100’: डॉ. धन सिंह रावत,इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षा की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एससीईआरटी सभागार, ननूरखेड़ा में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-12 विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करने हेतु ‘सुपर 100‘ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 [...]

ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश,मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जल्द पूर्ण करने की दी हिदायत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय उत्तरकाशी एवं टिहरी भ्रमण से लौटते समय मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित ग्लोगीधार में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली और मौके पर ही आवश्यक [...]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने उप निरीक्षक यादविंदर बाजवा और आशीष गुसाईं को पहनाया तीसरा स्टार,उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नत 58 निरीक्षकों की सूची में एसटीएफ से उप निरीक्षक यादविंदर बाजवा और उप निशंक आशीष गुसाईं हुए पदोन्नत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा खुशनुमा माहौल पहनाए गए स्टार।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा शनिवार के दिन मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे नागरिक पुलिस के 58 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर प्रमोशन किए गए हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निरीक्षकों के पद पर पदोन्नति आदेश पर आज [...]