Search for:

राजजात मानचित्र पर कुरुड़ व देवराला को अंकित करने को लेकर महाराज से मिला प्रतिनिधिमंडल।

मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ मंदिर विकासखंड नंदानगर बड़ी नंदाजात-2026 आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर मिला।   मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ कुरुड़ [...]

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में और तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य जून 2029 तक रखा गया है, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इसे दिसम्बर 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। सौंग बांध परियोजना को [...]

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधायक माननीय सुबोध उनियाल आज पोखरी क्षेत्र के कंडारी गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने भोपाल (मध्यप्रदेश) में प्रशिक्षण के दौरान देश सेवा में शहीद हुए सैनिक विजय सिंह गुसांई जी के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना एवं सांत्वना व्यक्त की।

उन्होंने शहीद की माता  कमली देवी, पत्नी  पूजा गुसांई, भाई बिक्रम सिंह गुसांई तथा बहनों से मिलकर कहा कि देश की रक्षा में बलिदान देने वाले सैनिकों को राष्ट्र कभी नहीं भूलता — विजय सिंह गुसांई जी का यह बलिदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा।   कैबिनेट मंत्री उनियाल ने [...]

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एन्कॉर्ड) की बैठक ली।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं पर नशे के बढ़ते प्रकोप पर काबू करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके [...]

डीजीपी उत्तराखंड से देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों की ओपन हाउस बैठक,युवा प्रतिनिधिमंडल से संवाद: कानून प्रवर्तन और सामुदायिक पुलिसिंग पर विस्तृत विचार-विमर्श,नेशनल गवर्नेंस टूर के अंतर्गत छात्र संसद इंडिया का पुलिस मुख्यालय देहरादून में विशेष संवाद।

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों — IITs, IIMs, NLUs व केंद्रीय विश्वविद्यालयों — से आए 50 छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज छात्र संसद इंडिया के राष्ट्रीय गवर्नेंस टूर* के अंतर्गत *पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ* से सरदार पटेल भवन में भेंट की। इस अवसर पर एक ओपन हाउस संवाद सत्र [...]

पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर महाराज ने दु:ख जताया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी के असामायिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पौड़ी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष 85 वर्षीय कुंज [...]

युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या,हरिद्वार ने जीती राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता,खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता हरिद्वार ने जीत ली है। बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले खेल को उपेक्षा की [...]

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश,मुख्यमंत्री ने राज्य में योग नीति का किया औपचारिक शुभारंभ,गैरसैंण की धरती से मुख्यमंत्री का उदघोष : उत्तराखंड को बनाएंगे योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी,गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की होगी स्थापना,सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है भराड़ीसैंण,उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाएगी योग नीति,योग करता है एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार,पलायन की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार,विद्यार्थियों से मिलने उनके बीच पहुंचे मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं [...]

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी राष्ट्रपति को विदाई।

2 दिन के उत्तराखंड प्रवास के बाद शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना हो गई। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व अन्य लोगों ने उन्हें विदा किया।   2 दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिवस एनआईवीएच के दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया। [...]

भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल,विदेशी मेहमानों ने सराहा उत्तराखंड की संस्कृति और सौंदर्य,छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागत,गाड़ी से उतरते ही विदेशी मेहमानों ने कैमरों में कैद किए गैरसैंण के खूबसूरत नज़ारे,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ [...]