वन सुरक्षा को नई रफ्तार : उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग को सौंपे 23 बोलेरो वाहन, वन क्षेत्रों की निगरानी और आपदा प्रबंधन में आएंगे काम
देहरादून/ उत्तराखंड में वन्यजीव सुरक्षा और वनों की निगरानी को लेकर सरकार ने एक और ठोस कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वन विभाग को सौंपे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन कैंपा (CAMPA [...]
