खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का किया लोकार्पण
रामनगर। खाद्य मंत्री रेखा आर्य आज रामनगर दौरे पर रही। इस दौरान वह आमडंडा स्थित राजकीय खाद्य भंडार के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने उत्तराखंड के पहले फ्लो स्पैन गोदाम का लोकार्पण किया। इससे पहले राशन डीलरों और विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। [...]
