Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का मिला शव, फंदे से लटका मिला
हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का मिला शव, फंदे से लटका मिला

हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का मिला शव, फंदे से लटका मिला

बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार के उत्तरी भूपतवाला क्षेत्र में कथित तौर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस को उसका शव सप्तसरोवर क्षेत्र में मिला, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का मिला शव, फंदे से लटका मिला

हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था कोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली लंबे समय तक जेल में रहने के बाद रिहा हुआ था और हरिद्वार में रह रहा था। वह पिछले कुछ समय से इलाके में चाय की दुकान चलाकर अपना जीवनयापन कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

निठारी कांड और कानूनी लड़ाई का सफर

वर्ष 2005-2006 के दौरान नोएडा के निठारी क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के लापता होने की घटनाओं के बाद यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बना था। 29 दिसंबर 2006 को निठारी के एक मकान के पीछे नाले से भारी मात्रा में मानव अवशेष बरामद हुए थे, जिसके बाद इस सनसनीखेज मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। न्यायिक प्रक्रिया के दौरान कोली को 13 मामलों में दोषी ठहराया गया था और विभिन्न मामलों में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।

हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का मिला शव, फंदे से लटका मिला

अदालतों से मिल चुकी थी राहत

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालतों में इस मामले के फैसले बदलते गए। अक्टूबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे 12 मामलों में बरी कर दिया था। इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम मामले में भी उसकी दोषसिद्धि को रद्द कर दिया, जिससे वह पूरी तरह दोषमुक्त हो गया था। जेल से रिहाई के लगभग दस महीने बाद हुई इस घटना से एक बार फिर निठारी प्रकरण चर्चा में आ गया है।