दशहरा पर्व पर गोर्खाली समाज के वरिष्ठ नागरिकों से टीका ग्रहण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
दशहरा पर्व की शुभ वेला पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए गोर्खाली समाज के वरिष्ठ नागरिकों से दशै का टीका ग्रहण किया। उन्होंने नयागांव विजयपुर निवासी लक्ष्मी प्रधान तथा जोहड़ीगांव निवासी उदय सिंह थापा से विधिवत टीका लगवाकर सभी प्रदेशवासियों को दशहरा की मंगलकामनाएँ दीं।
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि, “दशहरा असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह हमें अपने समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और संस्कृति की अमूल्य परंपराओं को संजोने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व हमें हर प्रकार की नकारात्मकता, बुराइयों और दुर्बलताओं को त्यागकर जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और शक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज की परंपराएँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और भी समृद्ध करती हैं।

इस दौरान भाजपा की महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, कैप्टन दिनेश प्रधान (सेनि), उमा प्रधान सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

2 Comments
Great line up. We will be linking to this great article on our site. Keep up the good writing.
Way cool, some valid points! I appreciate you making this article available, the rest of the site is also high quality. Have a fun.