Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत,रक्तदान शिविरों में 8 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित।

सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत,रक्तदान शिविरों में 8 हजार से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित।

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में अब तक 66 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया है। वहीं, 8 हजार से अधिक लोगों ने इन शिविरों में रक्तदान भी किया है।

 

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से यह विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। अभियान के अंतर्गत राज्यभर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला एवं उप जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

डॉ. रावत ने बताया कि अब तक 66,878 लोगों ने स्वैच्छिक रक्दान के लिये ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इनमें अल्मोड़ा में 3891, बागेश्वर 525, चमोली 999, चम्पावत 1686, देहरादून 6539, हरिद्वार 6004, नैनीताल 6026, पौड़ी 9006, पिथौरागढ़ 1383, रुद्रप्रयाग 1418, टिहरी 15901, ऊधमसिंह नगर 11370 तथा उत्तरकाशी से 2130 लोग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 8,779 लोगों ने रक्तदान शिविरों में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया है।

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में 67 ब्लड बैंक क्रियाशील हैं जिनकी रक्त संग्रहण क्षमता 39,750 यूनिट हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और परिवार की समृद्धि की भावना को भी सशक्त बना रहे हैं।

 

डॉ. रावत ने कहा कि रक्तदान शिविरों से जहाँ रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, वहीं यह समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि पखवाड़े भर चले “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान से लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य शिविरों में एनीमिया, कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, टीबी समेत अन्य गैर-संचारी रोगों की निःशुल्क जांच की गई, साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और निक्षय मित्र पंजीकरण भी किया गया।

7 Comments

  1. Thanks for every one of your work on this web page. Kim delights in going through research and it’s simple to grasp why. A lot of people hear all relating to the dynamic medium you render advantageous thoughts by means of this blog and as well cause response from people on this subject while our child is now discovering a great deal. Enjoy the rest of the year. You’re performing a very good job.

  2. Great post. I was checking constantly this blog and I’m impressed! Very helpful info specifically the last part 🙂 I care for such info a lot. I was seeking this particular info for a long time. Thank you and best of luck.

  3. Simply want to say your article is as astonishing. The clearness in your post is just cool and i could assume you’re an expert on this subject. Well with your permission let me to grab your feed to keep up to date with forthcoming post. Thanks a million and please keep up the rewarding work.

  4. I like what you guys are up also. Such clever work and reporting! Carry on the superb works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my site :).

  5. We’re a group of volunteers and opening a new scheme in our community. Your web site offered us with valuable info to work on. You have done a formidable job and our entire community will be thankful to you.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required