उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित गैंचवांण गांव में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी,मोरी विकासखंड के गैंचवांण गांव में पहली बार पहुंचे कोई मंत्री ग्रामीणों ने कृषि मंत्री जोशी का गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड स्थित गैंचवांण गांव में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। मोरी विकासखंड के गैंचवांण गांव में पहली बार है जब कोई मंत्री इस गांव में पहुँचे हैं। ग्रामीणों ने कृषि मंत्री जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया, जिनमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य और अन्य विभागों ने किसानों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री ने एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित किसानों को चेक वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए, वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित थी। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि किसान सरकार की नीति निर्माण की केंद्रबिंदु में हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान की शुरुआत उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुनियाल गांव से की गई थी। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए पूरे देश में दो हजार वैज्ञानिक दलों का गठन किया गया है, जो अगले 15 दिनों तक किसानों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां पंतनगर विश्वविद्यालय, भरसार विश्वविद्यालय और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा जैसे प्रतिष्ठित कृषि संस्थान स्थित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जनपद में तीन टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन तीन कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 600 किसानों से संवाद स्थापित किया जाएगा। मंत्री जोशी ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे किसानों को वैज्ञानिकों और संबंधित संस्थाओं से प्रत्यक्ष संपर्क का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसान नवीनतम कृषि तकनीकों का उपयोग कर अपनी उपज और कृषि क्षेत्रफल में वृद्धि कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, पूर्व विधायक माल चन्द, ब्लॉक प्रमुख बचन सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, प्रधान अनिता देवी, सीडीओ एस.एल सेमवाल, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, निदेशक कृषि परमाराम सहित कई लोग उपस्थित रहे।


4 Comments
It is perfect time to make some plans for the longer term and it’s time to be happy. I’ve read this publish and if I may I desire to suggest you some interesting issues or tips. Perhaps you could write subsequent articles referring to this article. I wish to learn even more issues approximately it!
I used to be recommended this blog by means of my cousin. I’m not certain whether or not this submit is written by him as nobody else realize such detailed about my problem. You’re wonderful! Thank you!
My wife and i were really contented when Ervin managed to round up his analysis through the entire precious recommendations he got from your web site. It’s not at all simplistic to just possibly be freely giving key points a number of people might have been making money from. And we figure out we have got the blog owner to be grateful to because of that. The most important explanations you’ve made, the simple web site navigation, the relationships you will aid to promote – it’s all awesome, and it’s really assisting our son and our family know that that article is awesome, which is exceptionally essential. Thanks for everything!
I think this is one of the most vital information for me. And i’m glad reading your article. But should remark on few general things, The site style is perfect, the articles is really nice : D. Good job, cheers