Search for:
  • Home/
  • उत्तराखंड/
  • श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक की।

बैठक के दौरान डीएवी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री जितेन्द्र बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंत्री जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मसूरी विधानसभा के आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश ने आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से नई ऊँचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने न केवल देश में स्थानीय उद्योगों को बल दिया है, बल्कि युवाओं को रोजगार, नवाचार और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित किया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “लोकल के लिए वोकल बनो” का संदेश आज जन-जन की भावना बन चुका है। हर नागरिक को चाहिए कि वह स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करे। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, जहाँ कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, जैविक खेती और पर्वतीय उत्पाद राज्य की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुके हैं।उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण उद्यमी और युवा स्टार्टअप आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बन रहे हैं।

अंत में मंत्री जोशी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “विकसित भारत @2047” को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाए और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को घर-घर तक पहुँचाए, ताकि भारत को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस.परिहार, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

70 Comments

  1. I just couldn’t depart your web site before suggesting that I really enjoyed the standard information an individual provide on your guests? Is gonna be back ceaselessly to investigate cross-check new posts.

  2. It is really a nice and useful piece of information. I’m glad that you shared this useful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.

  3. Awesome blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere? A design like yours with a few simple tweeks would really make my blog shine. Please let me know where you got your theme. Bless you

  4. Please let me know if you’re looking for a writer for your blog. You have some really great articles and I believe I would be a good asset. If you ever want to take some of the load off, I’d absolutely love to write some material for your blog in exchange for a link back to mine. Please blast me an email if interested. Kudos!

  5. I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this blog. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. In fact your creative writing abilities has inspired me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings quickly. Your write up is a good example of it.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required