महिला आरक्षण बिल पारित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिष्ठान खिलाकर महापौर ने सांझा की खुशियाँ
ऋषिकेश- महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई।उन्होंने इस ऐतिहासिक बिल पारित कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। [...]
