राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के बच्चों का कमाल, कई पदक किए अपने नाम
शिक्षा-विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय विद्यालयी योगा प्रतियोगिता दिन गायत्री विद्यापीठ शान्ति कुन्ज में आयोजित की गई। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के जूनियर, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में जनपद स्तर पर चयनित छात्रों ने प्रतिभाग किया। इन छात्रों में कार्तिक पुरी-कक्षा अष्टम, मोक्ष अहलावत- [...]
