चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान, 36 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पांचो धाम के दर्शन, 50 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24 घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों [...]
