Search for:

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में लंबित भूमि विवादों के समाधान हेतु व्यापक एवं सघन [...]

वर्ष 2025 में थाना रायपुर, पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, राजपुर तथा सहसपुर ने किया नकबजनी की शतप्रतिशत घटनाओं का अनावरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वर्ष 2025 में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये। 1- आपराधिक गतिविधियों में लिप्त [...]

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को [...]

उत्तराखण्ड : विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि,यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद आम लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुराने एक्ट के मुकाबले विवाह [...]

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों [...]

​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में [...]

उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाएगी गोवा की कंपनी: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए ‘कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग’ के निर्देश

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप [...]

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ,युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। [...]

केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं

केंद्रीय बजट 2026–27 के निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों ने अपनी-अपनी विकास संबंधी प्राथमिकताएं और सुझाव केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए। उत्तराखण्ड की ओर [...]

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब, प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त मंच [...]