जिला चिकित्सालय देहरादून में स्वास्थ्य शिविर का सफल आगाज, पहले ही दिन 624 लोगों ने उठाया लाभ
देहरादून:जिला चिकित्सालय देहरादून में आयोजित बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन क्षेत्रीय जनता की भारी मौजूदगी देखने को मिली। शिविर के प्रथम दिवस कुल 624 लाभार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया और विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया। इनमें 340 पुरुष और 284 महिला मरीज शामिल रहे। [...]
