उत्तरी तुर्की की कोयला खदान में मीथेन गैस धमाका, तीन मजदूरों की मौत और पांच घायल
उत्तरी तुर्की की एक कोयला खदान में हुए मीथेन गैस विस्फोट की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए अंकारा भेजा गया है। [...]
