“बद्रीनाथ के पास मेरा मंदिर है!” — उर्वशी रौतेला के बयान से मचा बवाल, तीर्थ-पुरोहितों ने जताई कड़ी आपत्ति
रुद्रप्रयाग/चमोली/ बॉलीवुड अभिनेत्री और उत्तराखंड मूल की उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं—इस बार किसी फिल्म या फैशन शो को लेकर नहीं, बल्कि एक अजीबोगरीब दावे के कारण, जिसने धार्मिक समुदायों में हड़कंप मचा दिया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, जब उर्वशी से पूछा गया कि [...]
