Search for:
  • Home/
  • बॉलीवुड/
  • पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री कृति सेनन
पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री कृति सेनन

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री कृति सेनन

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों यानी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका के माध्यम से उन्होंने अपने नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों के गलत और बिना अनुमति के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।

पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री कृति सेनन

अदालत ने मांगे जरूरी दस्तावेज और रिसर्च

इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने अभिनेत्री के वकील से कहा कि वे इन अधिकारों के दायरे से जुड़े पुराने फैसलों और विस्तृत रिसर्च का संकलन पेश करें। अदालत यह भी स्पष्ट करना चाहती है कि क्या इसका इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन ऐसे विवादों की सुनवाई के अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं। कानूनी पक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जरूरी दस्तावेज तय समय पर दाखिल कर दिए जाएंगे और इस मामले में अधिकार क्षेत्र से जुड़ी कोई बाधा नहीं है।

एआई और डीपफेक तकनीक का बढ़ता खतरा

हाल के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल से मशहूर हस्तियों की फर्जी व आपत्तियों भरी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी चिंता के चलते कई जाने-माने सितारे अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी रास्ता चुन रहे हैं।

अन्य हस्तियां भी उठा चुकी हैं कदम

कृति सेनन से पहले मनोरंजन जगत, खेल और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स के संरक्षण के लिए अदालतों का रुख कर चुकी हैं। इस सूची में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, कंगना रनौत, तब्बू, विजय देवरकोंडा, और पवन कल्याण जैसे कई नाम शामिल हैं। अब इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई आगामी 29 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद अदालत द्वारा आगे के आदेश पर विचार किए जाने की संभावना है।