Search for:
  • Home/
  • अंतराष्ट्रीय/
  • मॉस्को फॉर्मेट बैठक में भारत ने की अफगानिस्तान की संप्रभुता और एकता का समर्थन
मॉस्को फॉर्मेट बैठक में भारत ने की अफगानिस्तान की संप्रभुता और एकता का समर्थन

मॉस्को फॉर्मेट बैठक में भारत ने की अफगानिस्तान की संप्रभुता और एकता का समर्थन

रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आठवीं मॉस्को फॉर्मेट बैठकों के दौरान भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। नई दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि वह अफगान नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोनों देशों के बीच पारंपरिक संबंध मजबूत बने हुए हैं।

मॉस्को फॉर्मेट बैठक में भारत ने की अफगानिस्तान की संप्रभुता और एकता का समर्थन

मॉस्को फॉर्मेट बैठक में भारत का रुख

मॉस्को में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में रूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा, अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भी अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि बेलारूस और मिस्र ने इसमें अतिथि देशों के रूप में शिरकत की।

रूस में भारतीय राजदूत और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में शामिल हुए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के साथ दीर्घकालिक संबंधों को रेखांकित किया। भारत का यह रुख क्षेत्रीय स्थिरता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और मानवीय सहायता पर जोर

बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि काबुल के साथ समान और पारस्परिक रूप से लाभकारी आधार पर सहयोग विकसित करने का कोई अन्य विकल्प नहीं है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह भी आग्रह किया गया कि अफगान नागरिकों को नियमित मानवीय सहायता प्रदान की जानी चाहिए और इस सहायता को किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।

सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ साझा संघर्ष और अफगानिस्तान की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।