Search for:
  • Home/
  • कारोबार/
  • बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी
बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी

बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी

आगामी तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं, जिसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आगामी रविवार यानी 27 सितंबर को भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित की गई है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम, 27 सितंबर को भी खुले रहेंगे बैंक और 25 को मिलेगी सैलरी

रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खुला रखने की अनुमति प्रदान कर दी है ताकि लोग बिना किसी बाधा के बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें। बैंक यूनियनों द्वारा पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लागू करने और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है। श्रम आयुक्त के समक्ष हुई सुलह बैठक में कोई समाधान न निकलने के कारण यूनियनों ने अपना हड़ताल का निर्णय बरकरार रखा है।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा एडवांस वेतन

बैंकों की इस तीन दिवसीय हड़ताल को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिए हैं कि सितंबर महीने का वेतन 25 सितंबर को ही वितरित कर दिया जाए। कंट्रोलर जनरल आफ अकाउंट्स द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, रक्षा, डाक और दूरसंचार समेत सभी केंद्र सरकार के कार्यालयों में कर्मचारियों का वेतन और पेंशन 25 सितंबर को ही निकाल कर दे दी जाएगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।